ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

VTR से भटककर गांव में घुसा तेंदुआ, अबतक कई बकरियों को बना चुका है शिकार, लोगों में दहशत

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एक तेंदुआ घुस गया है. तेंदुए के डर से लोग अपनों घरों में कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं. लोगों का कहना है कि तेंदुए के डर से वे लोग किस

VTR से भटककर गांव में घुसा तेंदुआ, अबतक कई बकरियों को बना चुका है शिकार, लोगों में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एक तेंदुआ घुस गया है. तेंदुए के डर से लोग अपनों घरों में कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं. लोगों का कहना है कि तेंदुए के डर से वे लोग किसी तरह दिन तो गुजार देते हैं लेकिन रात को लेकर उन लोगों में ख़ासा दहशत है. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है. सभी को तेंदुए की बरामदगी का इंतजार है. 


दरअसल, वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के जंगल से भटककर एक तेंदुआ रामननगर थाना के सिकटा बेलवा गांव में पहुंच गया है. गांव में तेंदुए को इधर-उधर घूमते देखकर लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि 2 दिन पहले वह कई बकरियों को भी अपना शिकार बना चुका है. 


लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की तो उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ. लोगों ने बताया की सोमवार देर शाम तेंदुआ गांव के पोखर में पानी पीने आया था, उसी दौरान लोगों ने उसे पहली बार देखा था. तब से ही गांव में हड़कंप मचा हुआ है. 


लोगों का कहना है कि उन्होंने रात में घर से निकलना बंद कर दिया है. इधर, तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए ट्रैंकुलाइजर गन और पिजड़े के साथ वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है. तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल तेंदुए की तलाश में जारी है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता