ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

वन विभाग की टीम ने 10 फीट लंबे किंग कोबरा को पकड़ा, विश्व के 5 सबसे विषैले सांपों में से एक है नागराज

BAGAHA: बगहा के वाल्मिकिनगर के रति टोला गांव में एक विशाल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया गया। कोबरा की लंबाई करीब 10 फीट है। अजगर के आकार के किंग कोबरा के मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई

वन विभाग की टीम ने 10 फीट लंबे किंग कोबरा को पकड़ा, विश्व के 5 सबसे विषैले सांपों में से एक है नागराज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के वाल्मिकिनगर के रति टोला गांव में एक विशाल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया गया। कोबरा की लंबाई करीब 10 फीट है। अजगर के आकार के किंग कोबरा के मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। गांव से पास एक खेत से वन विभाग की टीम ने विशालकाय सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। 


बताया जाता है कि इस आकार का कोबरा बहुत कम ही मिलता है यह काफी जहरीला होता है। भारत में इसे नागराज के नाम से भी जाना जाता है। जहर के मामले में यह विश्व के 5 सबसे विषैले सांपों में से एक है। भारत में किंग कोबरा को देवता माना जाता है। कोबरा कई दिनों या महीनों तक बिना भोजन के रह सकता हैं। एक बार भर पेट भोजन करने के बाद किंग कोबरा करीब दो साल तक जीवित रह सकता है। 


इनका जहर अगर आंखों में चला जाए तो सही इलाज न मिलने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसके डंसने से एक हाथी की भी मौत हो सकती है। इसके काटने से मात्र 30 मिनट में इंसान की मौत हो जाती। कोबरा भी अन्य सांपों की तरह घोंसला बनाते हैं और अपने अंडे देते हैं। मादा कोबरा लगभग 20 अंडे देती है। इसे सिर्फ नेवला ही मार सकता है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता