ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पास बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला, व्यक्ति की हालत नाजुक; लोगों में दहशत

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हाथीमल खांता जंगल क्षेत्र में बाघ ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है, वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ हमले की घटना सामने आई है। यह घटना हाथीमल खांता जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।



जानकारी के अनुसार, व्यक्ति जंगल के समीप किसी कार्य से गया हुआ था, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से व्यक्ति के हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के समय वृद्ध व्यक्ति   के चिल्लाने और शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों एवं वनकर्मियों को इसकी जानकारी मिली।



सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बाघ को वहां से भगाया गया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद  डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।



डॉक्टरों के अनुसार शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।



इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतने और अकेले न जाने की अपील की है।



बताते चलें कि हाल के दिनों में VTR क्षेत्र में बाघों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रशासन और वन विभाग के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता