ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वॉच टावर पर चढ़ रहे थे लोग, सीढ़ियों पर तेंदुआ को देख सभी के उड़े होश!

BAGHA: वाल्मीकि नगर के वीटीआर में रोमांच से भर जाने वाले पल सैलानियों को अक्सर देखने को मिल जाते है लेकिन जब कैमरा ऑन हो और घटना कैमरे में कैद हो जाए तो फिर क्या कहना. ऐसा ही

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वॉच टावर पर चढ़ रहे थे लोग, सीढ़ियों पर तेंदुआ को देख सभी के उड़े होश!
First Bihar
3 मिनट

BAGHA: वाल्मीकि नगर के वीटीआर में रोमांच से भर जाने वाले पल सैलानियों को अक्सर देखने को मिल जाते है लेकिन जब कैमरा ऑन हो और घटना कैमरे में कैद हो जाए तो फिर क्या कहना. ऐसा ही एक रोमांचित कर देने वाला वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जो वीटीआर जंगल के सफारी के दौरान पर्यटकों ने मोबाइल में कैद कर लिया. VTR में आने वाले पर्यटक जंगली जानवरों को देखने की इच्छा लेकर पहुंचते हैं. लेकिन कई दफा ऐसे जानवर दिख जाते हैं कि पर्यटक इस वाक्य को कभी नहीं भूल सकते. VTR में जंगल सफारी के दौरान एक ऐसा वाक्य सामने आया कि पर्यटक इस नजारे को जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे. 


इस घटना को याद कर पर्यटकों को जिंदगी भर सिहरन पैदा करती रहेगी. वाल्मीकि नगर में जंगल सफारी के दौरान जंगल में बने वॉच टावर से पर्यटक जंगल के प्राकृतिक छटा ओं का आनंद उठाते हैं. गुरुवार को एक पर्यटक की टुकड़ी पर्यटन के दौरान वॉच टावर पर चट कर जंगल का नजारा देखना चाह रही थी. लेकिन पहले से ही एक तेंदुआ बैठा था. लिहाजा जैसे ही पर्यटक वॉच टावर पर चढ़ने के लिए पहुंचे अचानक तेंदुआ नजर आ गया.


कक्ष संख्या 39 के बरवा माथी टावर पर बैठा था विशाल तेंदुआ

सैलानियों का एक जत्था विटीआर जंगल मे जंगल सफारी का लुफ्त उठा रहा था. जब वन विभाग की सफारी गाड़ी बीच घने जंगल मे स्थित वीटीआर कक्ष संख्या 39 के बरवा माथी वॉच टावर के पास पहुंची तो पर्यटक वॉच टावर के ऊपर चढ़कर विटीआर के खूबसूरत प्राकृतिक छटाओं का लुफ्त उठाने की तैयारी करने लगे. अभी सैलानी जंगल सफारी गाड़ी से उतरे भी नही थे, तभी वन विभाग के गाइड की नजर वॉच टावर के ऊपर चहलकदमी कर रहे विशाल तेंदुए पर पड़ी. इसके बाद पर्यटकों के होश फाख्ता हो गए और पर्यटकों ने वॉच टावर पर चढ़ने का मंसूबा त्याग दिया. गुरुवार को पर्यटकों को जिस रोमांच का अनुभव हुआ वह रोंगटे खड़े करने वाला था. जंगल सफारी करा रहे वनकर्मियों ने बताया कि अगर तेंदुआ नजर नही आया रहता और पर्यटक वॉच टावर पर चढ़ते तो हादसा भी हो सकता था और तेंदुआ उनपर हमला कर सकता था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता