ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

वज्रपात से एक ही परिवार के 7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

BETTIAH: तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गये। वज्रपात की चपेट में आने से सभी झुलस गये। आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इल

वज्रपात से एक ही परिवार के 7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गये। वज्रपात की चपेट में आने से सभी झुलस गये। आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना मैनटाड़ प्रंखड के महुअवा सगरौवा गांव की है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान सगरौवा गांव स्थित बाह्णण स्थान के पास बने घर में अचानक ठनका गिर गया। इस दौरान घर के सभी सदस्य साथ बैठे थे। जिसमें 7 लोग वज्रपात की चपेट में आ गये और घायल हो गये। 


घायलों में दीपक कुमार, मिंटू, सुभाषिनी देवी, विकास कुमार, कृष्णा कुमार, सुमित्रा देवी और आलोक कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है। इलाज कर रहे प्रभारी चिकित्सक डॉ. विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कुल 7 लोगों को एडमिट किया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता