ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मातम में बदली खुखियां: शादी वाले घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, दुल्हन के दादा की दर्दनाक मौत

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। शादी की तैयारियां चल रही थी, तभी सीमेंट लदा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस

मातम में बदली खुखियां: शादी वाले घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, दुल्हन के दादा की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। शादी की तैयारियां चल रही थी, तभी सीमेंट लदा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया। इस हादसे में परिवार के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य मार्ग की है।


मृतक की पहचान हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 23 निवासी अमेरिका राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका राम की पोति की आगामी 15 मार्च को शादी होनी थी।घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी बीच शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोग अपने-अपने काम में लगे थे, तभी तेज सीमेंट लदा ट्रक अचानक घर में घुस गया।


इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अमेरिका राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।