ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

WEST CHAMPARAN: तेज रफ्तार स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मौके से फरार हुआ ड्राइवर

पश्चिमी चंपारण के रामनगर में स्कूल वैन की तेज रफ्तार ने बाइक सवार को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार
दर्दनाक सड़क हादसा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिमी चंपारण के रामनगर से बड़ी खबर आ रही है, जहां गोवर्धना के पास एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद गाड़ी छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


घटना गोवर्धना थाना क्षेत्र के बगही-सखुआनी सैनिक सड़क पर हुई है। जहां इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वैन को कब्जे में लिया और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। जिस स्कूल वैन ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी वो बखरी स्थित MOUNT CARMEL CONVENT स्कूल की है। 


हादसे के बाद स्कूल का ड्राइवर स्कूल वैन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। स्कूल प्रशासन से ड्राइवर के घर का पता और मोबाइल नंबर मांगा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान में जुटी हुई है। 


पश्चिमी चंपारण से संतोष कुमार की रिपोर्ट


टैग्स