ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

PFI टेरर मॉड्यूल को लेकर NIA की रेड: बड़े नेता की हत्या की थी साजिश, 4 गिरफ्तार

MOTIHARI : बिहार में आज एक बार फिर नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। एनआईए ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े संदिग्धों की देश विरोधी गतिविधियो

PFI टेरर मॉड्यूल को लेकर NIA की रेड: बड़े नेता की हत्या की थी साजिश, 4 गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में आज एक बार फिर नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। एनआईए ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े संदिग्धों की देश विरोधी गतिविधियों को लेकर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, ये लोग किसी बड़े नेता की हत्या की साजिश रचने में जुटे हुए थे। हालांकि, इस बात की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से नहीं की गई है।


नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीम रात एक बजे टीम ने मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा से एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, इस गिरफ्तार युवक की तालश एनआईए के टीम को पिछले कई दिन से थी, अब गुप्त सूचना के मुताबिक NIA की टीम ने मुजफ्फरपुर में भी रेड डाली है ओर जिले के साहेबगंज से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इस युवक के पहचान को लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। 


मालूम हो कि, इससे पहले शुक्रवार की देर रात बिहार और झारखंड की NIA की टीम ने मोतिहारी में दबिश दी थी। टीम ने जिले के चकिया मेहसी क्षेत्र में कई जगह पर छापेमारी की थी। इस दौरान तीन युवकों को भी एनआईए ने हिरासत में लिया था। जिनकी पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव के दानिश, मेहसी थाना क्षेत्र से आदिल और तनवीर के रूप में हुई।


आपको बता दें कि,अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर फेसबुक पर मोतिहारी के सुल्तान उस्मान खान ने आपत्तिजनक पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि PFI के सदस्य सुल्तान उस्मान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उसने देवशिला की यात्रा का वीडियो डाला है। इसमें उसने कहा है कि बाबरी मस्जिद पर दावा बरकरार रहेगा। इस देवशिला से अयोध्या में रामलला-माता जानकी की मूर्ति बनेगी।