ब्रेकिंग
बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦झारखंड में VIP सुरक्षा पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, हेमंत सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौत

Bihar Train Accident: नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। घर लौट रही मां और उसकी मासूम बेटी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई...

Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सोफवा गांव के समीप मंगलवार को दर्दनाक हादसे में मां और पांच साल की बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. दोनों किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही 63341 मेमो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं.


मृतकों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफवा गांव निवासी सकेश चौधरी की पत्नी जानकी देवी (30) और उनकी पांच वर्षीय बेटी पिंजल कुमारी के रूप में हुई है. हादसा रेलवे विद्युत खंभा संख्या 243/19 के समीप हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


बताया गया कि जानकी देवी अपनी बेटी के साथ गांव की किराना दुकान से सामान खरीदने गई थीं. सामान खरीदने के बाद दोनों वापस घर लौट रही थीं. घर जाने के लिए उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना था. इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं.


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस और शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.


पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन के कारण सोफवा गांव दो हिस्सों में बंटा हुआ है. गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए अक्सर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षित आवागमन के लिए रेलवे फाटक या वैकल्पिक रास्ते की मांग कई बार अधिकारियों के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है.