ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नहर में हाथ-पैर धोने के दौरान बुजुर्ग गायब, खोजबीन जारी, बच्चों ने कहा- मगरमच्छ ने निगला

BAGAHA: बगहा के तिरहुत नगर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक 65 साल का बुजुर्ग अचानक गायब हो गया। वहां खेल रहे बच्चों ने बताया कि मगरमच्छ ने उन पर हमला किया था। उन्हें खींचकर म

नहर में हाथ-पैर धोने के दौरान बुजुर्ग गायब, खोजबीन जारी, बच्चों ने कहा- मगरमच्छ ने निगला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के तिरहुत नगर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक 65 साल का बुजुर्ग अचानक गायब हो गया। वहां खेल रहे बच्चों ने बताया कि मगरमच्छ ने उन पर हमला किया था। उन्हें खींचकर मगरमच्छ नहर में चला गया। जिसके बाद से वे गायब हो गये हैं। 


ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि बुजुर्ग को मगरमच्छ ने खा लिया है। फिलहाल   एसडीआरएफ की टीम बुजुर्ग की खोजबीन में जुटे हैं। कई घंटे से खोजबीन जारी है लेकिन अब तक उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है। घटना बगहा के तिरहुत नहर का है जहां से बुजुर्ग अचानक गायब हो गये हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि जब बुजुर्ग नहर में हाथ-पैर धोने गये थे तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला बोल दिया। जिसके बाद से ही वे लापता हैं। लापता बुजुर्ग नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया पिपरिया गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान 65 वर्षीय नाथूराम के रूप में हुई है। अचानक इनके गायब होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नाथूराम के बेटे ने बताया कि नहर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे उन्होंने देखा कि उनके पिता को मगरमच्छ खींचकर नहर में ले जा रहा है। बच्चे इसे देख शोर मचाने लगे। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नाथूराम की खोजबीन में जुटे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता