ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : नदी की धारा में फंस गई बारातियों की कार, जान बचाकर निकले लोग, घंटों बाद निकली गाड़ी

BAGHA : खबर बगहा से है. बारिश के बाद उफनाई पहाड़ी भपसा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद एक वाहन नदी की धारा में ही फंस गई। बगहा के गनौली और मलकौली के बीच नदी से गुजरते वक्त अच

बिहार : नदी की धारा में फंस गई बारातियों की कार, जान बचाकर निकले लोग, घंटों बाद निकली गाड़ी
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : खबर बगहा से है. बारिश के बाद उफनाई पहाड़ी भपसा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद एक वाहन नदी की धारा में ही फंस गई। बगहा के गनौली और मलकौली  के बीच नदी से गुजरते वक्त अचानक भपसा नदी में पानी आ गया और कार नदी में तैरने लगा। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से कार को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया। गाड़ी से किसी तरह 5 लोगों ने निकलकर अपनी जान बचाई। उसके बाद कड़ी मशक्कत से घंटों बाद कार को भी बाहर निकाला गया।


दरअसल, कार एक  शादी समारोह में जा रहा था। रास्ते में पुल नहीं होने के कारण पहाड़ी नदी को पार कर रहा था। अचानक पानी में ही फंसकर बहने लगा। कुछ देर के बाद नदी के जलस्तर में कमी होने के बाद आवागमन सामान्य हो गया। कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहाड़ों से निकलने वाली नदियों में कुछ देर के लिए अचानक बारिश के बाद पानी बढ़ जाता है। 


बताया जाता है कि नदी को पार करते समय पानी कम था, लेकिन जैसे ही गाड़ी नदी के बीच पहुंची अचानक से पहाड़ी नदी में पानी आ गया। इसे देख किसी तरह से सभी जान बचाकर भाग गए। वहीं, लोगों के सहयोग से ड्राइवर को भी निकाल लिया गया। कार के नदी में डूबने की सूचना मिलती ही बारातियों में अफरातफरी मच गई। बारात बगहा से गोनौली जा रही थी। स्विफ्ट डिजायर से 5 लोग भी बारात करने के लिए जा रहे थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता