ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, हालत गंभीर

BAGAHA: बगहा में एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला बोला है। इस हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया है। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त वह खेत में सिंचाई

खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BAGAHA: बगहा में एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला बोला है। इस हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया है। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त वह खेत में सिंचाई कर रहा था तभी अचानक एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। 


आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बगहा दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत के पोखरभिंडा सरेह की है। जहां मगरमच्छ के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल है। 


आज मगरमच्छ ने 50 वर्षीय किसान गोबरी बिन को बुरी तरह से घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से किसान को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता