ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

खटारा गाड़ियों के भरोसे बिहार पुलिस, गश्ती के दौरान ही पुलिस वैन हुई बंद, धक्का लगाते दिखे पुलिसवाले

BAGAHA: पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए आए दिन बैठक होती है। बिहार पुलिस को और बेहतर बनाने का सरकार भी दावा करती है। कई तरह की सुविधाओं से लैस करने की बात कही जाती है। लेकिन सरकार के

खटारा गाड़ियों के भरोसे बिहार पुलिस, गश्ती के दौरान ही पुलिस वैन हुई बंद, धक्का लगाते दिखे पुलिसवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए आए दिन बैठक होती है। बिहार पुलिस को और बेहतर बनाने का सरकार भी दावा करती है। कई तरह की सुविधाओं से लैस करने की बात कही जाती है। लेकिन सरकार के इन दावों की पोल बगहा में खुलती नजर आई है।


दरअसल पुलिस वैन से पुलिसकर्मी गश्ती के लिए निकले थे। तभी सूमों गाड़ी अचानक बंद हो गयी। गाड़ी को स्टार्ट करने की पूरी कोशिश की गयी लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुआ। फिर क्या था वाहन में बैठे ड्राइवर को छोड़ सारे पुलिसकर्मी नीचे उतर गये और गाड़ी को धक्का देने लगे।


तभी इस दौरान सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने गाड़ी को धक्का लगाते पुलिसवालों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बगहा पुलिस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर पुलिस वैन को धक्का देते पुलिसकर्मी बगहा के नौरंगिया थाने के हैं। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी स्टार्ट हुई जिसके बाद पुलिस वाले गश्ती के लिए रवाना हो गये। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आख़िर इस तरह से कैसे बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लग सकेगा।


खटारा गाड़ियों के भरोसे बिहार पुलिस, गश्ती के दौरान ही पुलिस वैन हुई बंद, धक्का लगाते दिखे पुलिसवाले

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता