ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर: बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत

BETTIAH: बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। शादी सम

ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर: बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। शादी समारोह में शामिल होकर पति-पत्नी और बेटा घर लौट रहे थे तभी हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। 


पश्चिम चंपारण के बेतिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। हादसा बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास सोमवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ। जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने बाइक को कुचल डाला और बाइक ट्रक के नीचे चली गयी। 


इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नवार कला बरवा ओझा गांव निवासी 36 वर्षीय अहमद आजाद मियां, उनकी 34 वर्षीय पत्नी शहनाज खातून और बेटे के रूप में हुई है।


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग तीनों को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उससे पहले सभी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोग हाइवा के ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।  



टैग्स