ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

गंडक नदी के बढ़े जलस्तर का बेतिया डीएम ने लिया जायजा, बाढ़ को लेकर अलर्ट है जिला प्रशासन-DM

BETTIAH: बेतिया डीएम कुंदन कुमार आज मंगलपुर पहुंचे जहां गंडक नदी में बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि तीन दिन से लगातार भारी बारिस हो रही है

गंडक नदी के बढ़े जलस्तर का बेतिया डीएम ने लिया जायजा, बाढ़ को लेकर अलर्ट है जिला प्रशासन-DM
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया डीएम कुंदन कुमार आज मंगलपुर पहुंचे जहां गंडक नदी में बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि तीन दिन से लगातार भारी बारिस हो रही है। बराज से चार लाख 12 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। निचले इलाके में रह रहे लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। वही तटबंधों की सुरक्षा के लिए अभियंताओं की टीम को लगायी गयी है। रात्रि सुरक्षा के भी इंतजाम किये गए है। SDRF,NDRF की टीम भी तैनात की गयी है। तटबंधों की सुरक्षा पर  डीएम ने कहा कि जियो बैग सैंड बैग तैयार रखा गया है। किसी तरह की कोई खतरा नहीं है। सभी जगहों पर जिला प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है।



गंडक नदी के जलस्तर का जायजा लेने के बाद बेतिया डीएम कुंदन कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे लगातार सभी जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी जगहों पर इंजीनियर की टीम और प्रशासन के लोग मुस्तैद हैं। निचले स्तर और तटबंधों के अंदर जो लोग रह रहे थे। उन सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए पूरी टीम लगी है वही स्थानीय लोगों को भी इस काम में लगाया गया है। तटबंध और गंडक के जलस्तर की रात भर पेट्रोलिंग की जा रही है। मसान नदी, भकसा नदी, मनोर नदी से निकले पानी के तेज बहाव से कई गांव जलमग्न हो गये। पुल-पुलिया और रोड कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गये। इन सब की सूची तैयार की जा रही है और रोड एम्बुलेंस के माध्यम से सभी की रिपेयरिंग की जा रही है। डीएम कुंदन कुमार ने लोगों से अपने-अपने घरों में रहने और छोटे बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान रखने की बात कही है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता