ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: फूड प्वाइजनिंग से 45 इंजीनियरिंग के छात्र बीमार, GMCH में भर्ती

BETTIAH : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मेस का खाना खाने से शुक्रवार की रात कुमारबाग स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय के 30 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ी गई। छ

Bihar News: फूड प्वाइजनिंग से 45 इंजीनियरिंग के छात्र बीमार, GMCH में भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मेस का खाना खाने से शुक्रवार की रात कुमारबाग स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय के 30 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ी गई। छिपकली सिविल इंजीनियरिंग के छात्र नितिन यादव के खाने में दिखी जिसके बाद छात्रों ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। घटना से कॉलेज प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे। 


वहीं, कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय को दी। कुमारबाग स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय के 30 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ी गई। घटना रात करीब दस बजे की है। बीमार छात्रों को सात एम्बुलेंस एवं एक बस पर इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया जा रहा है। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि खाने में छिपकली होने से खाना खाने के बाद करीब 30 छात्रों का सिर चकराने लगा और उल्टी होने लगीं।


बताया जा रहा है कि, छिपकली सिविल इंजीनियरिंग के छात्र नितिन यादव के खाने में दिखी, जिसके बाद छात्रों ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। घटना से कॉलेज प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय को दी। डीएम के निर्देश पर एसडीपीओ एक विवेक दीप और चनपटिया एवं कुमारबाग थाने की पुलिस तत्काल कॉलेज मे पहुंची। उन्होंने बीमार छात्रों को ईलाज के लिए 7 एम्बुलेंस एवं एक बस से जीएमसीएच बेतिया भिजवाया। एसडीपीओ सदर विवेक दीप ने बताया कि खाना में छिपकली मिली है।


इधर,  इंजीनियरिंग कॉलेज के 150 से अधिक छात्र रात्रि में खाना खाए थे, जिसमें 30 की हालत बीगड़ गई। इलाज के लिए सभी छात्रों को जीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज में कैंप कर रही है। छात्र मेस संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में एफएसएल टीम की टीम बुलाने की मांग की है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि खाना में छिपकली मिली है। बीमार आधा दर्जन छात्रों को जीएमसीएच में दाखिल कराया गया है। सभी छात्रों की स्थिति सामान्य है। उल्टी होने के कारण कुछ छात्र घबड़ा गए थे। जिला प्रशासन के अधिकारी जीएमसीएच में मौजूद रहकर उनका इलाज करा रहे हैं।