ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

फूड पॉइजनिंग से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत, 12 गंभीर रूप से बीमार

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से सामने आ रही है जहां फूड पॉइजनिंग से भाई-बहन सहित 3 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से बीमार बताये जा रहे

फूड पॉइजनिंग से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत, 12 गंभीर रूप से बीमार
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से सामने आ रही है जहां फूड पॉइजनिंग से भाई-बहन सहित 3 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से बीमार बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. 


घटना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की है. यहां उल्टी और दस्त से दो दिनों के अंदर तीन बच्चों की मौत हो गई है. जिसमें दो भाई बहन शामिल हैं. वहीं 12 बच्चों का इलाज अब भी जीएमसीएच, पीएचसी और निजी स्तर पर चल रहा है. 


मरने वालों में नौतन थाना के शिवराजपुर छरकी वार्ड -4 निवासी धर्मेंद्र मांझी के 5 वर्षीय पुत्र संतोष मांझी, मुफस्सिल थाना के पूर्वी गोनौली निवासी रंजीत मांझी के 4 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार और 3 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी उर्फ चुलबुल शामिल है. 


वहीं रंजीत मांझी के दो बच्चे जीएमसीएच से ठीक होकर वापस घर चले गए हैं. सभी का प्रारंभिक लक्षण उल्टी और दस्त बताया गया है. अब भी नौतन के शिवराजपुर छरकी के 10 और पूर्वी गोनौली के 2 बच्चों का इलाज जारी है. 


ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार से एक एक कर 11 बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गया जिसके बाद बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल, पीएचसी और जीएमसीएच ले जाया गया. सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्वी गोनौली में दोनों बच्चों की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई है. 

टैग्स