ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बकरीद की खुशियां मातम में बदली: बाइक से गिरकर महिला की मौत, पर्व में मायके जाने के दौरान हुई घटना

BETTIAH: बकरीद की खुशियां अचानक मातम में बदल गयी। पर्व में पति के साथ मायके जा रही महिला की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गयी। वही घायल पति का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना मझौल

बकरीद की खुशियां मातम में बदली: बाइक से गिरकर महिला की मौत, पर्व में मायके जाने के दौरान हुई घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बकरीद की खुशियां अचानक मातम में बदल गयी। पर्व में पति के साथ मायके जा रही महिला की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गयी। वही घायल पति का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के राजाभार चौक की है। 


जहां बकरीद के मौके पर पत्नी को मायके लेकर पति बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में ही अचानक पत्नी बाइक से गिर गई। बाइक से गिरने के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गयी। वही बाइक चला रहे पति भी घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों को बेतिया जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि घायल पति का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति सदमें में है। 


बताया जाता है कि मृतका का ससुराल मेंहदिया बाड़ी है वो अपने मायका राजाभार बकरीद पर्व के मौके पर पति के साथ जा रही थी। गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक से अचानक गिर गई। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। मृतका की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदियाबारी निवासी वजीर मियां की पत्नी सोनी खातून के रूप में हुई है। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना से खुशी का पर्व अचानक गम में तब्दिल हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स