ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: बिहार में महावीरी जुलूस से पहले चौगा लाने पर पथराव, एक दर्जन लोग घायल

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा दुमरिया गांव में महावीरी जुलूस से पहले चौगा लाने के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित परसा दुमरिया गांव में महावीरी अखाड़ा जुलूस से पहले तनाव का महौल फैल गया। घटना उस वक्त की है, जब चौगा (साज-सज्जित वाहन) लाने के दौरान उपद्रवियों ने अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में करीब 12 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, घटना 5 अगस्त 2025 की शाम करीब 7 बजे की है, जब सुगौली से चौगा लगा वाहन परसा दुमरिया गांव लाया जा रहा था। वाहन जैसे ही गांव के पास पहुंचा, कुछ उपद्रवियों ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। यह घटना अचानक हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।


घटना की सूचना मिलते ही बेतिया पुलिस ने तुरंत मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया। पश्चिम चंपारण एसपी के निर्देश पर परसा दुमरिया गांव में सदर-1 के पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, मझौलिया थाना प्रभारी एवं अन्य बलों की टीम भेजी गई। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, हालांकि कुछ लोगों को आगे इलाज के लिए रेफर भी किया गया है।


घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि इस पथराव कांड में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर शांति बनी हुई है, और पुलिस गांव में कैंप कर रही है ताकि कोई दोबारा माहौल खराब न कर सके। बेतिया पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। 


सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भ्रामक सूचना न फैले। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से हालात पर जल्द काबू पा लिया गया है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए स्थिति को शांत रखने में भूमिका निभाई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट