ब्रेकिंग
TRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानी

बिहार में उफान पर बोडहा नदी, पुल नहीं होने से पांच पंचायतों का संपर्क टूटा; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Bihar News: पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड में बोडहा नदी उफान पर है। पुल नहीं होने के कारण पांच पंचायतों का संपर्क टूट गया है और हजारों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पुल निर्माण की मांग की है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गौनाहा प्रखंड की बोडहा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी में पानी बढ़ते ही बेलसण्डी पंचायत के टिकुल टोला स्थित बोडहा नदी पर पुल नहीं होने का मुद्दा फिर से सामने आ गया है। नदी उफान पर होने से आसपास की करीब पांच पंचायतों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि थरूहट क्षेत्र के लिए बोडहा नदी पर पुल का निर्माण वर्षों से लंबित है। बरसात के मौसम में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है और लोगों का मुख्य बाजार नरकटियागंज से संपर्क लगभग टूट जाता है। मजबूरी में ग्रामीणों को करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाना पड़ता है।



ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 15 वर्षों में कई नेता, विधायक और सांसद चुनाव के दौरान टिकुल टोला पहुंचकर बोडहा नदी पर पुल निर्माण का आश्वासन देते रहे। हर बार इसे प्राथमिकता बताई गई, लेकिन आज तक पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे लोगों में सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।



ग्रामीणों ने बताया कि कई बार गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। लंबा चक्कर लगाने की मजबूरी के कारण रास्ते में ही मरीजों की मौत तक होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बारिश के दिनों में बच्चों की पढ़ाई, किसानों की आवाजाही और रोजमर्रा की जिंदगी भी बुरी तरह प्रभावित हो जाती है।



ग्रामीणों ने राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गौनाहा प्रखंड के बेलसण्डी पंचायत स्थित टिकुल टोला में बोडहा नदी पर जल्द से जल्द स्थायी पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि हर वर्ष बरसात में होने वाली इस गंभीर समस्या से हजारों लोगों को राहत मिल सके।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता