ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

बिहार सरकार ने जारी किया अल्टीमेट.. दो राशन कार्ड रखने वाले हो जायें सावधान, नहीं मिलेगा राशन

BAGHA : राशन के लिए दो या उससे अधिक राशन कार्ड धारकों पर अब कार्रवाई होगी. बिहार सरकार ने अब अल्टीमेटम दे दिया है. दो या उससे अधिक प्रदेशों का राशनकार्ड बनवाकर राशन लेने वाले उपभोक

बिहार सरकार ने जारी किया अल्टीमेट.. दो राशन कार्ड रखने वाले हो जायें सावधान, नहीं मिलेगा राशन
First Bihar
3 मिनट

BAGHA : राशन के लिए दो या उससे अधिक राशन कार्ड धारकों पर अब कार्रवाई होगी. बिहार सरकार ने अब अल्टीमेटम दे दिया है. दो या उससे अधिक प्रदेशों का राशनकार्ड बनवाकर राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रशासनिक स्तर पर हफ्ते भर की मोहलत दी गई है. इस अवधि में उपभोक्ताओं को अन्य राज्यों की उपभोक्ता सूची से अपना नाम कटवाकर इसका साक्ष्य उपलब्ध कराना होगा. 


अगर ऐसा नहीं करते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें बिहार में जन वितरण प्रणाली व्यवस्था का लाभ नहीं लेना है. इसके साथ ही संबंधित उपभोक्ता का राशनकार्ड रद कर दिया जाएगा. फिर उन्हें राशन नहीं मिल पायेगा. 


उल्लेखनीय है कि बगहा अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों को मिलाकर ऐसे 11586 उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं. इन उपभोक्ताओं का आधारकार्ड जब राशनकार्ड से लिंक हो गया तो यह गड़बड़ी सामने आई कि वे दो या उससे अधिक राज्यों का राशनकार्ड बनवाकर दोहरा लाभ उठा रहे हैं. 


सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची अनुमंडल प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. आदेश के आलोक में सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया. जिसका जवाब सात से 10 फरवरी के बीच अपने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में देना है. जवाब नहीं देने की स्थिति में भी उन्हें अयोग्य मानते हुए उनका नाम हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी.


दूसरे प्रदेशों में जिन परिवारों ने अपनी बेटियों की शादी की है, उनके राशनकार्ड पर भी सवाल उठ खड़ा हुआ है. ऐसे उपभोक्ताओं को भी अनुमंडल प्रशासन के द्वारा नोटिस भेजा गया है. दरअसल, परिवार के राशनकार्ड में सभी सदस्यों का नाम और आधारकार्ड अंकित किया गया है. इस क्रम में शादी के पूर्व बेटियों का नाम व आधारकार्ड नंबर भी राशनकार्ड से अंकित कर दिया गया. इसके बाद जब बेटियां ब्याह के बाद अपने ससुराल गई तो ससुराल पक्ष के राशनकार्ड में उनका नाम और आधारकार्ड नंबर अंकित हो गया.