ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका

BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मझौलिया थाना इलाके के रतनमाला गांव के पास की है। बेतिया के सरिसवा मेन रोड पर शु

बिहार : सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मझौलिया थाना इलाके के रतनमाला गांव के पास की है। बेतिया के सरिसवा मेन रोड पर शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


संदिग्ध हालत में शव को देख लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने युवक की मौत सड़क हादसे में होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह रतनमाला गांव के बाहर सुनसान जगह पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया है, जिसका सिर कुचला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। 


घटना को लेकर मझौलिया थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की जान गई है, लेकिन हत्या के भी एंगल से जांच जारी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इधर, शव को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। कोई इसे सड़क दुर्घटना बता रहा है तो वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान की जाने की कोशिश चल रही है।

टैग्स