ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : प्लास्टिक की गोदाम में लगी भीषण आग, अगलगी में 50 लाख की संपत्ति हुई स्वाहा

BAGAHA : खबर बगहा से है, जहां एक दुकान में आग भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना रामनगर स्थित रैली बाजार की है। यहां एक प्लास्टिक की गोदाम में शॉट सर्किट स

बिहार : प्लास्टिक की गोदाम में लगी भीषण आग, अगलगी में 50 लाख की संपत्ति हुई स्वाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : खबर बगहा से है, जहां एक दुकान में आग भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना रामनगर स्थित रैली बाजार की है। यहां  एक प्लास्टिक की गोदाम में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग के भयंकर रूप को देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग काफी तेजी से फैलता जा रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की टीम ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक आग व्यवसायी संजय गुप्ता की गोदाम में लगी थी। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस अगली में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।


आग मकान के चौथे मंजिल पर स्थित गोदाम में लगी थी। जिसके कारण आग को बुझाने में फायर बिग्रेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परचून की दुकान होने के कारण आग ऊपर से नीचे की तरफ तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के दुकानदार भी अपने सामान को हटाने लगे।


आग की भयावहता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शनिवार को लगी आग भारी मशक्कत के बाद रविवार को बुझाई जा सकी। आग लगने के कारण लगभग 50 लाख रूपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

टैग्स