ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में यहां भीषण सिलेंडर ब्लास्ट; 2 युवकों की हालत गंभीर, जलकर राख हुआ घर

Bihar News: नरकटियागंज के चनपटिया सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट से घर जलकर राख, दो युवक 80% झुलसे। पेट्रोल के कारण आग भड़की, घायलों को बेतिया किया गया रेफर..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: शिकारपुर थाना क्षेत्र के चनपटिया सेंटर गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप मच गया है। हादसे में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया और दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों की पहचान चनपटिया सेंटर निवासी रिंकू कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है।


यह घटना खाना बनाते समय हुई। बताया जा रहा है कि घर में तस्करी के लिए रखा पेट्रोल भी मौजूद था, जिसके कारण आग तेजी से फैली और पूरा घर जल गया। हादसे के समय घर में छह लोग थे, जिनमें से चार किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन रिंकू और गोलू आग की चपेट में आ गए।


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। झुलसे दोनों युवकों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद चंद्र शुक्ल ने बताया है कि दोनों करीब 80 प्रतिशत जल चुके हैं और उनकी हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है।


थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिलेंडर ब्लास्ट और पेट्रोल के कारण आग भड़कने की बात सामने आई है। मामले की गहन जांच की जा रही है।  


रिपोर्टर: संतोष कुमार