ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: मिठाई दुकानदार की मौत से मचा कोहराम, भगवान किसी को भी न दें ऐसी बदकिस्मती

Bihar News: बेतिया के धमौरा गांव में मिठाई दुकान पर बैठे दुकान मालिक 38 वर्षीय सिकंदर सहनी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह अपनी दुकान चलाते-चलाते यूं सभी को बिलखता छोड़ जाएंगे।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के साठी थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ है। जहां बिजली की टूटी तार की चपेट में आने से 38 वर्षीय सिकंदर सहनी की दर्दनाक मौत हो गई है। जब यह हादसा हुआ सिकंदर अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे थे । परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


यह घटना बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव के गांधी चौक पर हुई है। 38 वर्षीय सिकंदर सहनी बागड़ सहनी के पुत्र थे। रोज की तरह वह अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे हुए थे। अचानक बिजली के मीटर से जुड़ी तार टूटकर उनके शरीर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


परिजनों ने तुरंत उन्हें चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया GMCH रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, GMCH पहुंचने से पहले ही रास्ते में सिकंदर की मृत्यु हो गई।


इसके बाद साठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर फ़ैल गई है। कोई भी यकीन करने को तैयार नहीं है कि सिकंदर अब उनके बीच नहीं रहे। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि अगर आपका समय पूरा हो गया है तो मौत आपको कहीं भी किसी रूप में गले लगा सकती है।


रिपोर्टर: संतोष कुमार