ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: बगहा में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर, 2 कांवरिया गंभीर रूप से घायल

Bihar News: बगहा के चंडाल चौक पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो कांवरिया (रामप्रीत कुमार और किसन कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद किए गए रेफर।

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा से एक दुखद खबर आ रही है, यहां चंडाल चौक पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो कांवरिया (रामप्रीत कुमार और किसन कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


सोमवार को बगहा नगर के सहोदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंडाल चौक पर ये दोनों कांवरिया वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी संगम से जल लेकर बाबा धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। उसी समय यह घटना हुई। रामप्रीत कुमार और किसन कुमार इस जगह पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। ये दोनों सहोदरा थाना क्षेत्र के नया टोला राजपुर गांव के निवासी हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कांवरियों ने बाइक पर अपना नियंत्रण खो दिया था और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही।


रिपोर्टर: दीपक राज