ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में तेज रफ़्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो महिला की हुई मौत

BAGAHA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान न जा रह

बिहार में तेज रफ़्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो महिला की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGAHA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान न जा रही हो। इस बीच अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों की वजह से दो महिला की जान चली गई है। 


दरअसल, बगहा नगर थाना क्षेत्र के चखनी से जहां एनएच 727 मुख्य मार्ग के चखनी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बगहा की तरफ जा रहे बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। जिसमे बाइक सवार सभी लोग गिर गए, जिसमें  बाइक पर सवार दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गभीर रूप से घायल हो गया। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल में भेज दिया है। दुर्घटना में मृत दोनो महिला की पहचन खबर लिखे जाने तक नही हो पाई है। जबकि बाइक चालक घायल व्यक्ति की पहचान सलाउद्दीन अंसारी पिता शाहिद अंसारी ग्राम कठार टोला धवाहिया कठहा थाना धनहा का निवासी बताया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता