ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया: बेतिया के कई गांवों में घुसा गंडक नदी का पानी, ग्रामीणों में मचा त्राहिमाम

BETTIAH: बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़ने जाने के कारण राज्य की कई नदियों को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया गया है। कई

बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया: बेतिया के कई गांवों में घुसा गंडक नदी का पानी, ग्रामीणों में मचा त्राहिमाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़ने जाने के कारण राज्य की कई नदियों को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया गया है। कई जगहों पर नीचले इलाके में नदी का पानी घुस गया है। नेपाल की तरफ से गंडक बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी में उफान आ गया है।


पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड स्थित रामपुर कला गांव पूरी तरह से डूब गया है। गंडक नदी का पानी गांव में घुसने के कारण करीब 50 घर बाढ़ के डूब चुके हैं। जिसके कारण सैकड़ों लोग तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वहीं मंगलपुर कला गांव के कई लोगों के घर पूरी तरह से डूब गए हैं और गांव के लोगह सड़कों पर रहने को विवश हो गए हैं। बाढ़ और बारिश के कारण लोग खासे परेशान हैं। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी है।


बता दें कि नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा समेत राज्य की आठ बड़ी नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। गंगा के अलावा कोसी, गंडक, बागमती, घाघरा, कमला बलान, ललबकिया, परमान नदी का जलस्तर विभिन्न स्थानों पर लाल निशान से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद बड़े इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जल संसाधन विभाग ने पूरे प्रदेश में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।