ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : खेत में काम कर रहा था बुजुर्ग किसान, जंगली भैंसों ने बोल दिया हमला, मौके पर हुई मौत

BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से है, जहां जंगली भैंसों ने एक बुजुर्ग किसान की जान ले ली। घटना लौकरिया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दोन कैनाल नहर के 62 पुल के पा

बिहार : खेत में काम कर रहा था बुजुर्ग किसान, जंगली भैंसों ने बोल दिया हमला, मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से है, जहां जंगली भैंसों ने एक बुजुर्ग किसान की जान ले ली। घटना लौकरिया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दोन कैनाल नहर के 62 पुल के पास खेत में काम कर रहे किसान पर अचानक जंगल से भटके दो भैंसों ने हमला बोल दिया। जंगली भैंसों के हमले में बुरी तरह से घायल हुए किसान की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही किसान के परिजन और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के बलुआ छत्रौल पंचायत स्थित पुराना लौकरिया निवासी 75 वर्षीय खूबलाल महतो के रूप में की गई है।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। जंगली जानवरों के डर से लोग सहमे हुए हैं।


इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर दोन कैनाल स्थित 62 पुल को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार और हरनाटांड वन क्षेत्र अधिकारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम को समाप्त कराया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता