ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बेतिया में जहरीली शराब से तीन और मौतें, अबतक 12 लोगों ने तोड़ा दम

BETTIAH : बेतिया में जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है. गुरुवार को 9 लोगों के मौत की खबर सामने आई थी लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है. बताया जा रहा है कि अस्

बेतिया में जहरीली शराब से तीन और मौतें, अबतक 12 लोगों ने तोड़ा दम
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है. गुरुवार को 9 लोगों के मौत की खबर सामने आई थी लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया. अभी भी कई लोग बीमार बताये जा रहे हैं जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. 


मामला दक्षिणी तिलहुआ गांव का है. बता दें कि दिवाली की सुबह पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक दुखद खबर सामने आई थी. नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी तेलहुवा पंचायत में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, कई लोग बुरी तरह बीमार बताये जा रहे थे. बीमार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा था. इन्हीं लोगों में से जीएमसीएच में भर्ती तीन लोगों की मौत बीती रात हो गई. 


पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि बीती रात हुई तीन लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी कुछ और लोग बीमार बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

टैग्स