ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बगहा में चुनाव हारने के बाद भारी बवाल, मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों ने रोड पर की आगजनी, कल रात से ही आवागमन ठप

BAGHA : बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. पांच चरणों के मतदान और काउंटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. कहीं किसी को हार नसीब हुई है तो कहीं किसी ने चुनावी मैदान मे

बगहा में चुनाव हारने के बाद भारी बवाल, मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों ने रोड पर की आगजनी, कल रात से ही आवागमन ठप
First Bihar
3 मिनट

BAGHA : बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. पांच चरणों के मतदान और काउंटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. कहीं किसी को हार नसीब हुई है तो कहीं किसी ने चुनावी मैदान में बाजी मारी. कुछ लोग अपनी जीत से खुश हैं तो कुछ लोग अपनी करारी शिकस्त से निराश. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी हार को असंतुष्ट भी हैं. ताजा मामला बिहार के बगहा का है, जहां चुनाव हार चुकी एक महिला मुखिया प्रत्याशी के समर्थक सड़क पर उतरकर बवाल काट रहे हैं. रोड पर आगजनी कर परिचालन व्यवस्था को ठप कर दिया है.


मामला बगहा के रामपुर नयागांव पंचायत का है. यहां मुखिया का चुनाव हारी किरण देवी के समर्थक मतगणना के बाद से ही काफी बवाल कर रहे हैं. चुनाव का रिजल्ट आने के बाद मुखिया प्रत्याशी के समर्थक हिंसक रूप अख्यितार कर रहे हैं. समर्थकों ने रोड पर आगजनी की है. उन्होंने एनएच 727 को रामपुर में जाम कर दिया है. जिसके कारण वाल्मीकिनगर-बगहा रोड पर गाड़ियों का परिचालन बंद हो गया है. यूपी-बिहार से आने-जाने वालों लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.


बगहा में चुनाव हारने के बाद भारी बवाल, मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों ने रोड पर की आगजनी, कल रात से ही आवागमन ठप


हारी हुई प्रत्याशी किरण देवी के समर्थक काउंटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं. बीते दिन मंगलवार को रामपुर पंचायत से आशा देवी को विजयी घोषित किया गया था. प्रत्याशी किरण देवी के समर्थक प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाकर जांच की मांग कर रहे हैं. 


बगहा में चुनाव हारने के बाद भारी बवाल, मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों ने रोड पर की आगजनी, कल रात से ही आवागमन ठप


इसी तरह बगहा-दो प्रखंड में सबसे पहले वाल्मीकि नगर पंचायत का रिजल्ट आया, जिसमें अमित सिंह चुनाव जीत गए. अमित सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. लेकिन कुछ ही देर बाद हारे हुए प्रत्याशी और वर्तमान मुखिया पन्नालाल साह ने रिकाउंटिंग करा दिया. रिकाउंटिंग में पन्नालाल साह विजयी हो गए. जैसे ही यह सूचना हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक के पास पहुंची, वो उग्र हो गए और सड़क पर उतर गए. उन्होंने वाल्मीकिनगर-बगहा रोड जाम कर दिया.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता