ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : हार्ट अटैक से मद्य निषेध के प्रभारी इंस्पेक्टर का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

BETTIAH : बेतिया में हार्ट अटैक से उत्पाद विभाग के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया है। बता दें कि इ

बिहार : हार्ट अटैक से मद्य निषेध के प्रभारी इंस्पेक्टर का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में हार्ट अटैक से उत्पाद विभाग के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया है। बता दें कि इंस्पेक्टर अनिल कुमार बक्सर जिले के रहने वाले थे और मद्य निषेध प्रभारी के पद पर बेतिया में कार्यरत थे।


बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इंस्पेक्टर अनिल कुमार बेतिया के मुफस्सिल थाना परिसर के सरकारी क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया है वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।


बताते चलें कि बीते 17 मार्च को मुफस्सिल थाने के दारोगा निरंजन कुमार की भी ब्रेन हेमरेज से पटना में मौत हो गई थी। इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अभी पुलिस पदाधिकारी इस शोक से उबरे भी नहीं थे कि इंस्पेक्टर अनिल कुमार की मौत की खबर ने सभी को मर्माहत कर दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता