ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

Bihar Flood News: बेतिया में 20 साल पहले बना रिंग बांध देर रात टूटा, 5 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी

BETTIAH: बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई जिलों में नीचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है। अबतक राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में कई तटबंध टूट चुके हैं। लाखों की आबा

Bihar Flood News: बेतिया में 20 साल पहले बना रिंग बांध देर रात टूटा, 5 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई जिलों में नीचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है। अबतक राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में कई तटबंध टूट चुके हैं। लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। बेतिया में सोमवार की देर रात मुख्य पीडी रिंग बांध टूट गया, जिससे पांच पंचायत को कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।


आधी रात को गंडक नदी अपने विकराल रूप धारण कर लिया और बैरिया प्रखंड स्थित उतरी पटजिरवा पंचायत के रनहा में गंडक नदी ने पीडी रिंग बांध धराशायी हो गया। 20 वर्ष पहले पीडी रिंग बांध का निर्माण कराया गया था। बांध के टूटने से पांच पंचायत तबाही के मंजर को झेलने को विवश है। 


उतरी पटजिरवा, सूर्यपूर, दक्षिणी पटजिरवा, पखनाहा डुमरिया,मलाही बलुआ में बाढ़ से हाहाकार मच गया है। गांव छोड़कर लोग दूसरे जगह पलायन पर विवश हैं। ग्रामीण अपने माल जान को लेकर ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार, सदर एसडीपीओ 2 रजनीश कांत सहित श्रीनगर थाना के पुलिस कैंप कर रही है और राहत कार्य चलाया जा रहा है।