ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: डायरिया से 60 से अधिक लोग बीमार, इलाके में मचा हड़कंप

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के गोनौली गांव में डायरिया से 60 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। एक साथ कई लोगों के बीमार होने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डायरिया से बीमा

बिहार: डायरिया से 60 से अधिक लोग बीमार, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के गोनौली गांव में डायरिया से 60 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। एक साथ कई लोगों के बीमार होने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डायरिया से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।


इस बात की सूचना मिलते ही गांव में पहुंची मेडिकल टीम ने बीमार लोगों का इलाज शुरू किया और इस दौरान उन्हें दवाइयां भी दी गयी। वही जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी उन्हें लौरिया के रेफरल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 


डायरिया से कई लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी जिन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जिनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी उनमें इस्लाम मियां,मौरी महतो,सुरेश महतो,गोलू, शांति देवी, मनाकी देवी,रवींद्र बैठा,वीरेंद्र महतो, बड़ेलाल साह,अवधेश तिवारी प्रमिला देवी और उनकी बेटी गुड़िया भी शामिल है।  


पीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि बीमार लोगों में डायरिया के लक्षण दिख रहे हैं। लोगों को साफ-सफाई का ख्याल रखने और ताजा भोजन करने की सलाह दी गयी है।