ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News : बेतिया से सुंदर तस्वीरें आईं सामने, अबीर-गुलाल लगाकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की दी बधाई

Bihar News : होली के रुझान अभी से आने शुरू हो गए हैं, इसी क्रम में बेतिया से खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं. जहाँ मंत्री, सांसद, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी.

Bihar News
bettiah holi milan samaroh
© reporter
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News : खबर बेतिया से है जहां सांसद, मंत्री और विधायक ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया. बताते चलें कि बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने गुलाब बाग पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था, इस मौके पर काफी लोग एक जगह इकठ्ठा हुए थे.


जिसमें बेतिया सांसद संजय जयसवाल, मंत्री जनक राम, बेतिया विधायक व पशु एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया. कार्यकर्ताओं के बीच इस समारोह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.


बता दें कि इस होली मिलन समारोह में प्रभार मंत्री जनक राम, बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह साहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकता उपस्थित हुए। उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. होली के गीतों पर सभी कार्यकर्ताओं तथा आम लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया.


इस मौके पर बेतिया सांसद ने सभी बिहार वासियों को बधाई देते हुए कहा है कि “प्रदेश के सभी लोगों को होली की बधाई, यह त्यौहार प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है. सभी मिलकर शांति पूर्वक ख़ुशी-ख़ुशी मिलकर मनाएं. आप सब के घर में सुख शांति आए. प्रेम से यह समय बिताइए और मस्ती में रहिए”. आने वाले दिनों में इस तरह के प्यारे दृश्य और भी जगहों से सामने आएँगे.


जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है. जैसे-जैसे होली के दिन नजदीक आते जाएँगे, बिहार समेत पूरे देश में ऐसे होली मिलन समारोह नेताओं के द्वारा आयोजित करावाए जाएँगे. जिसमें अलग-अलग पार्टियों के लाखों कार्यकर्त्ता शामिल होंगे. इस समारोह में मौजूद नेताओं ने साथ ही लोगों से सावधानी पूर्वक रहने की भी अपील की है. ज्ञात हो कि


ऐसे त्यौहारों विशेषकर होली में असामाजिक तत्व भी सक्रीय हो जाते हैं, जो कि नशीले पदार्थों का सेवन किए होते हैं, अतएव दुर्घटनाओं में वृद्धि देखने को मिलती है. लिहाजा जनता का सावधान होकर रहना भी बेहद आवश्यक है.