ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में दो की मौत, दो लापता

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार हादसे की शिकार हो गई है। बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई

बिहार: बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में दो की मौत, दो लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार हादसे की शिकार हो गई है। बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। कार पर 6 लोग सवार थे जिसमें से दो लापता बताए जा रहे हैं जबकि दो लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना गौनाहा के पिपरिया स्थि बैरटवा सायफन के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात कार सवार 6 लोग बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रह थे। जैसे ही उनकी कार बैरटवा सायफन के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जाड़े की रात होने की वजह से किसी को इस घटना की जानकारी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण नहर की तरफ गए तो कार के नहर में देखा। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो शवों को नहर से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी हालांकि दो अन्य लोगों का कहीं पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस लापता हुए दो अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

टैग्स