ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

लूटकांड की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प

Bihar Crime News: बेतिया के योगापट्टी में लूटकांड की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच व छापेमारी जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र में लूटकांड की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, 24 मई की रात करीब 8:30 बजे योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावां निवासी मोहन सोनी अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर फतेहपुर चौक से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।


भयभीत होकर मोहन सोनी बाइक समेत गिर पड़े, जिसके बाद अपराधियों ने उनका झोला छीन लिया, जिसमें नकदी और गहने थे, और फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही योगापट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस एक पूर्व अपराधी के घर पूछताछ और तलाशी के लिए पहुंची थी।


आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देखते ही देखते पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। सदर 2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस एक पुराने आरोपी के घर पूछताछ के लिए गई थी, जहां विरोध के कारण विवाद उत्पन्न हुआ।


पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लूटकांड और पुलिस टीम से हाथापाई दोनों मामलों में योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता