ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेतिया में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक साथ चार लोगों की मौत हो गयी है। घटना

बेतिया में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक साथ चार लोगों की मौत हो गयी है। घटना लौरिया मुख्य मार्ग एन.एच. 727 पराऊ टोला पंप के पास की है। 


बेतिया लौरिया मुख्य मार्ग एनएच 727 पराऊ टोला पंप के समीप दो बाइक सवार की सीधी भिड़ंत हो गई है। जिसमें चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जिसमें एक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी राज कपूर सिंह के बेटे मिथिलेश सिंह के रूप में की गई है। वहीं अन्य लोगों की पहचान तुरहा पट्टी निवासी हवलदार मिया और सोनू मियां के रूप में हुई है। अभी एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राज कपूर सिंह के पुत्र मिथिलेश सिंह लौरिया से बेतिया जा रहे थे तभी बेतिया से आ रही बाइक जिस पर तीन लोग सवार थे। दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता