ब्रेकिंग
हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेडहाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेड

बिहार के कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Bihar News: बेतिया के कालीबाग मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और युवक की पहचान के साथ मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर...

बिहार के कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखरे में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह के समय जब लोगों की नजर पोखरे में तैरते शव पर पड़ी तो वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.


घटना की जानकारी मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया.


शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी. शुरुआती छानबीन में मंदिर के मुख्य गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली. साइकिल पर एक बैग बंधा हुआ था. पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर मिला.


हालांकि, बैग से ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके. मृत युवक कौन था, कहां का रहने वाला था और वह मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा.


मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है. युवक की तस्वीर और अन्य जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की जा रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य कारण से उसकी जान गई है.