ब्रेकिंग
यूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगवैशाली में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण की आशंका, नशेड़ी दोस्तों पर धमकी देने और पैसे मांगने का आरोपबिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से 22 लाख के सोना-चांदी की लूट, गन पॉइंट पर बाइक रुकवाई और..पटना SSP का बड़ा एक्शन, अपराधी के घर छापेमारी से पहले तलाशी देने वाले दो थानेदार सस्पेंडयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगवैशाली में 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण की आशंका, नशेड़ी दोस्तों पर धमकी देने और पैसे मांगने का आरोपबिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से 22 लाख के सोना-चांदी की लूट, गन पॉइंट पर बाइक रुकवाई और..पटना SSP का बड़ा एक्शन, अपराधी के घर छापेमारी से पहले तलाशी देने वाले दो थानेदार सस्पेंड

बकरी के चक्कर में गई जान, दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट, एक की मौत 6 घायल

बेतिया के धोबनी पंचायत में बकरी द्वारा भात खाने को लेकर दो भाइयों में झगड़ा भड़क गया। मारपीट में मोती लाल साह की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बिहार के पश्चिमी चंपारण में बकरी के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वही आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना लौरिया प्रखंड के धोबनी पंचायत की है, जहां व्यासपुर बकुलहिया के वार्ड संख्या 6 में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जाता है कि बकरी ने भात खा लिया था, इसी बात को लेकर दो सगे भाई आपस में लड़ने लगे। इसी भाईयों के बीच का झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक की मौत हो गई वही 6 लोग घायल हो गये। मृतक की पहचान स्व. छागुर साह के पुत्र मोती लाल साह के रूप में हुई है।



बताया जाता है कि बीते सोमवार को मोतीलाल साह और उनके भाई मुन्ना साह के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान भोला साह, अर्जुन साह, दरोगा साह, झगरु साह, शांति देवी, दुलारी देवी और मोतीलाल साह समेत कुल सात लोग घायल हो गए।


घायलों को पहले लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद मंगलवार को मोतीलाल साह घर लौट आए थे, लेकिन बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मुन्ना साह और उनके तीन बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 


टैग्स