ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की गुंडागर्दी, मरीज के शव को बंधक बनाया; परिजनों के साथ की मारपीट

Bihar News: बेतिया के जीएमसीएच में डॉक्टरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया। मृतक के शव को डॉक्टरों ने बंधक बना रखा और परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के जीएमसीएच के डॉक्टरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात से अस्पताल में एक मृतक के शव को डॉक्टरों ने बंधक बना रखा और परिजनों को सुपुर्द नहीं किया। मृतक के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई, जिसके बाद शव को छोड़कर परिजन अस्पताल से भागने को मजबूर हुए।


दरअसल, छपरा निवासी रंजय तिवारी को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें तीन इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। जब परिजन डॉक्टर को खोजने गए, तो पूरे अस्पताल में डॉक्टर नदारद थे। मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।


शनिवार सुबह डॉक्टरों के आने पर मृतक के परिजनों के साथ विवाद हो गया। इसके बाद डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने परिजनों की जमकर पिटाई की। इस मारपीट में मृतक की पत्नी तनुश्री बहन छोटी कुमारी घायल हुई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।


पुलिस और सुरक्षा बल एसएसबी और नगर थाना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। दूसरी तरफ, जीएमसीएच के डॉक्टर और कर्मी दावा कर रहे हैं कि परिजनों की तरफ से हाथापाई हुई और एक नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बता दें कि आए दिन ऐसे विवाद और अस्पताल में बवाल की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके अब तक इन डॉक्टरों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की ग… | FirstBihar