ब्रेकिंग
'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत

50 हजार रुपये के लिए टूटी शबनम की शादी, रात भर घरवाले करते रहे इंतजार लेकिन नहीं आई बारात; अब थाने पहुंचा मामला

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर एक शादी अचानक टूट गई। शादी की पूरी तैयारियों के बावजूद दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया, जिससे लड़की पक्ष के घर में खुशियां मातम में बदल गईं। अब पीड़ित परिवार ने...

50 हजार रुपये के लिए टूटी शबनम की शादी, रात भर घरवाले करते रहे इंतजार लेकिन नहीं आई बारात; अब थाने पहुंचा मामला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर दहेज प्रथा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा बाजार गांव में शादी की सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि महज 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ दी गई.


शादी की तारीख तय थी, घर में खुशियों का माहौल था और परिवार बेटी की विदाई की तैयारी में जुटा था. रिश्तेदारों और मेहमानों से घर भरा हुआ था. बारातियों के स्वागत के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था कर ली गई थी. यहां तक कि बकरे के मीट से लेकर हर जरूरी इंतजाम कर लिया गया था, लेकिन दूल्हा पक्ष की एक मांग ने पूरे माहौल को मातम में बदल दिया.


पीड़ित परिवार के अनुसार, मच्छरगांवा बाजार गांव निवासी शबनम की शादी 15 जून को तय हुई थी. शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से बातचीत चल रही थी. तिलक के समय दूल्हा पक्ष को नकद राशि, बाइक और अन्य सामान भी दिया गया था.


परिजनों का आरोप है कि शादी वाले दिन अचानक दूल्हे के पिता की ओर से 50 हजार रुपये अतिरिक्त देने की मांग कर दी गई. लड़की पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी जल्दी रकम देने में असमर्थता जताई. इसके बाद दूल्हा पक्ष ने नाराज होकर बारात लाने से इनकार कर दिया.


बताया जा रहा है कि परिवार ने करीब 200 बारातियों के आने की उम्मीद में बड़ी तैयारी की थी. घर को सजाया गया था और रिश्तेदार दूर-दूर से शादी में शामिल होने पहुंचे थे. सभी लोग बारात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात तक दूल्हा और बाराती नहीं पहुंचे.


धीरे-धीरे परिवार को जब सच्चाई का पता चला तो शादी की खुशियां गम में बदल गईं. बेटी की शादी को लेकर जो सपने सजाए गए थे, वह एक ही पल में टूट गए. परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दूल्हा पक्ष की हर मांग पूरी की थी, लेकिन अचानक अतिरिक्त पैसे की मांग करना गलत है.


घटना की जानकारी मिलने के बाद योगापट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. युवती के परिवार वालों ने दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने और शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.


पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट