ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

बिहार के बेतिया में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया जब खंभे पर बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

bihar
मौत पर हंगामा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के बेतिया से खबर आ रही है जहां करंट लगने से लाइनमैन की मौत के बाद हंगामा मच गया है। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित पिपरा दुबे की है. जहां बिजली का तार जोड़ने के दौरान खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। 


घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बारे में थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहन महतो के 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार महतो के रूप में हुई है। इधर मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।


जहां आक्रोशित नगीना महतो, प्रकाश भट्ट, श्याम सुंदर कुमार , दिनेश यादव , प्रदीप बरनवाल, अर्जुन कुमार , सुनील यादव , विजय गुप्ता, राजेश यादव सहित अन्य ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धोकराहा शिकारपुर पावर ग्रिड के समीप सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। 


प्रदर्शनकारी पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मृतक अजय महतो अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गये हैं। जिसमें दो पुत्र रितिक कुमार 4 वर्ष साहिल कुमार 6 वर्ष एवं दो बेटी रंजना कुमारी 2 वर्ष एवं अंजली कुमारी 8 वर्ष हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर बच्चे काफी सदमें में हैं. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

बेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप 

टैग्स