ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: बेतिया में रील के चक्कर में जमकर मारपीट, दो पक्ष आपस में भिड़े

बेतिया में सोशल मीडिया पर रील भेजने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बेटे की हालत देख उसकी मां बेहोश हो गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू

बिहार
रील जो ना कराये
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में रील भेजने को लेकर हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गयी। घटना शनिचरी थाना क्षेत्र के गोरा बहुअरवा बीन टोली की है। जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते ऐसा रूप ले लिया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बेटे की हालत देख उसकी मां बेहोश होकर गिर पड़ी।


जानकारी के अनुसार, घायल किशोर की पहचान गोरा बहुअरवा बीन टोली निवासी प्रेम मुखिया के 16 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वहीं बेहोश हुई महिला उसकी मां उषा देवी बताई जा रही हैं। बताया जाता है कि ओमप्रकाश ने मोबाइल से एक रील बनाकर दूसरे युवक के नंबर पर भेज दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में मामला हाथापाई में बदल गया।


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। इसी दौरान घायल बेटे को देख उसकी मां उषा देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दोनों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। ओमप्रकाश को सिर और हाथ में चोटें आई हैं, वहीं उसकी मां की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।


घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक छोटी सी रील के कारण इतनी बड़ी मारपीट हो गई। शनिचरी थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स