ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेतिया: स्कूल में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दर्जनों ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से की छात्रों की पिटाई

बेतिया के बैरिया कॉलोनी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दर्जनों छात्रों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा, जिससे कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद स्कूल के बच्चों के बीच झगड़े से शुरू हुआ था। पुलिस मौके पर देर से पहुंची।

Bihar
पुलिस पर लेट से पहुंचने का आरोप
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया के बैरिया कॉलोनी में ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दर्जनों बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर जमकर पिटाई की। जिससे आधा दर्जन से अधिक बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चे जख्मी हालत में वहां गिरे पड़े थे। घायल सभी बच्चे बैरिया तिवारी टोला और बैरिया बंगाली कॉलोनी के रहने वाले हैं। हेडमास्टर वरिष्ठर ठाकुर ने बताया कि छुट्टी के बाद बच्चों के आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई लेकिन वो काफी लेट पहुंची।


 इस घटना की खबर जब घायल बच्चों के परिजनों को मिली तो वे लोग स्कूल के पास पहुंच गए। जहां जख्मी हालत में पड़े अपने-अपने बच्चों को बैरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में घायल बच्चों ने थाना में आवेदन भी दिया  है। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 


बताया जाता है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के दो गुटों में पिछले दिन कोई विवाद हुआ था। जिसे लेकर एक पक्ष के बच्चों ने अपने परिजनो‌ं को सूचना दी थी। इसके बाद बिट्टू बर्मन, बंटी बर्मन, प्रीतम बर्मन, कार्तिक बर्मन, सोनू पाल समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर विद्यालय परिसर में घुस गए। फिर इन लोगों ने उसे उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले राजकुमार, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, शशि कुमार, मंजेश कुमार, अमन कुमार, रितिक कुमार समेत दर्जन व बच्चों को पीटने लगे। पिटाई के बाद सभी बच्चे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में गिर गए। इसकी सूचना मिलने के बाद भी पुलिस काफी विलंब से मौके पर पहुंची। जख्मी बच्चों के परिजन जब वहां पहुंचे तब सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट