ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

चुनाव से पहले बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बोलेरो से 1128 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बेतिया पुलिस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता मिली है। गौनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों से 1128 लीटर विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी फरार हैं।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार तड़के गौनाहा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों से कुल 1128 लीटर (122 कार्टून) अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 अन्य फरार होने में सफल रहे।


जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 12:20 बजे पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉक्टर शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली कि दो बोलेरो गाड़ियों में शराब की बड़ी खेप लेकर कुछ तस्कर रामनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर जिला तकनीकी शाखा एवं गौनाहा थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।


टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों का पीछा किया और माधोपुर सरेह के पास दोनों बोलेरो गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार पिता स्वर्गीय शंभू शाह, निवासी पुरानी बाजार वार्ड संख्या-1, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में की गई है।


गौरतलब है कि जब्त दोनों बोलेरो गाड़ियों से कुल 122 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 1128 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में गौनाहा थाना कांड संख्या 159/25 के तहत गाड़ी मालिक, चालक और दो अन्य आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बेतिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट