ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BIHAR ELECTION 2025: बेतिया में कांग्रेस के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय का विरोध, टिकट बंटवारे में अनदेखी का आरोप

बेतिया में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदायों ने टिकट वितरण में अनदेखी के आरोप में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टिकट बंटवारे पर गंभीर सवाल उठाए गए।

बिहार
कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR ELECTION 2025: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदायों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मोहर्रम चौक के पास हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज की पूरी तरह अनदेखी की है।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांग्रेस ने पश्चिम चंपारण जिले की किसी भी विधानसभा सीट से किसी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया, जो अल्पसंख्यक समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पटना में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसी तरह अब पश्चिम चंपारण में भी विरोध की लहर उठ रही है। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से टिकट वितरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में टिकट पैसे लेकर बेचे जा रहे हैं, जिससे योग्य और ईमानदार कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।


प्रदर्शन के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक अल्पसंख्यक समाज के समर्थन का लाभ उठाया, लेकिन जब प्रतिनिधित्व देने की बारी आई तो उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पार्टी ने इस भेदभावपूर्ण रवैये को नहीं बदला, तो आने वाले चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय कांग्रेस का पूर्ण बहिष्कार करेगा।


प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम चंपारण के मुस्लिम समाज से कांग्रेस पार्टी का विरोध करने की अपील की और कहा कि अब समुदाय को अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि वे अब उन राजनीतिक दलों का साथ देंगे जो वास्तव में अल्पसंख्यक समाज को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट