ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बेतिया में सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, गुस्साए परिजनों ने पुलिस से की मारपीट

बेतिया-लौरिया हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस से मारपीट की। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

bihar
मौत पर हंगामा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से हैं जहां बेतिया लौरिया नेशनल हाईवे स्थित पूर्णमासी राम के पेट्रोल पंप के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिलिया गांव निवासी स्व. मनकेश्वर राय के पुत्र 45 वर्षीय रामकुमार राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामकुमार आर्मी के रिटायर्ड जवान थे और फिलहाल रामनगर चीनी मील में कार्यरत थे। वे बेतिया से अपने पुश्तैनी गांव इनार बरवा (थाना हरिनगर) जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच गुस्साए परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क को घंटों जाम कर जमकर हंगामा किया और पुलिस से हाथापाई की।


इसी दौरान लौरिया थाना में तैनात एसआई सुधीर कुमार को गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिजनों की ओर से दरोगा देवशरण महतो से भी मारपीट की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।


मौके पर पहुंचे लौरिया थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कराई। मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ हाथापाई परिजनों ने की है। पुलिस को हल्की-फुल्की चोट आई है। परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स