ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar News: बिहार के इस जिले में बिना लाइसेंस मांस–मछली की बिक्री पर नगर निगम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Bihar News: बेतिया नगर निगम ने बिना ट्रेड लाइसेंस और स्वच्छता मानकों के विरुद्ध मांस–मछली बिक्री पर सख्ती शुरू की है। अवैध अतिक्रमण, गंदगी और सड़क जाम की शिकायतों पर निगम ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने और लाइसेंस लेने का निर्देश दिया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बिना ट्रेड लाइसेंस और स्वच्छता मानकों के विपरीत तरीके से हो रही मांस और मछली की बिक्री पर निगम प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जांच के दौरान यह पाया गया कि शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमित जगहों पर मांस एवं मछली की खरीद-बिक्री की जा रही है। 


यह बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 345 का स्पष्ट उल्लंघन है। निरीक्षण में यह भी देखा गया कि अधिकांश दुकानों में बिना स्वच्छता नियमों के पालन के कारोबार किया जा रहा है, जिससे रोग संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इस अव्यवस्था के कारण जगह-जगह सड़क जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।


नगर निगम प्रशासन ने सभी मांस एवं मछली विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वे शीघ्र नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करें और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही व्यवसाय करें। दुकानदारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बिक्री निर्धारित स्थान पर ही हो और कहीं भी अवैध रूप से अतिक्रमण न किया जाए।


नगर निगम ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा तथा उनकी दुकानें सील कर बंद कर दी जाएंगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता