ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बहन के ससुराल आए भाई को 3 बच्चों की मां से हुआ प्यार, चोरी छिपे आता था मिलने, ग्रामीणों ने करवाई शादी

EAST CHAMPARAN: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा होता है यह ना कुछ देखता है, ना कुछ सुनता है बस अपनी जिद पर ठहरा रहता है। बिहार के पूर्वी चंपारण में ऐसा ही एक अजीबो-

बहन के ससुराल आए भाई को 3 बच्चों की मां से हुआ प्यार, चोरी छिपे आता था मिलने, ग्रामीणों ने करवाई शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा होता है यह ना कुछ देखता है, ना कुछ सुनता है बस अपनी जिद पर ठहरा रहता है। बिहार के पूर्वी चंपारण में ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक शख्स जो शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप भी है उसे एक विधवा महिला से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से इंतहा मोहब्बत करने लगे। 


महिला भी तीन बच्चों की मां है। दोनों की जान पहचान तब हुई जब उसका प्रेमी अपनी बहन के घर आया हुआ था। उसकी बहन के घर के बगल में ही महिला रहती है। एक बार जब दोनों आमने-सामने हुए और दोनों में बातचीत हुई। जिसके बाद प्यार परवान चढ़ने लगा। जिसके बाद वह शख्स अपनी बहन से मिलने के बहाने आए दिन बहन का ससुराल आया करता और चोरी छिपे विधवा महिला जिससे वह दिलो जान से प्यार करता था उससे मिलने लगा। 


लेकिन एक दिन गांव के लोगों ने दोनों को मिलते देख लिया और शख्स की पिटाई कर दी। जिसके बाद ग्राम कचहरी और पुलिस की मदद से दोनों प्रेमी युगल की शादी हिन्दू रिति रिवाज के साथ करायी गयी। दोनों छह बच्चों के अब माता-पिता हैं। जिस शख्स ने विधवा महिला से शादी की उसका नाम किशोर महतो बताया जा रहा है जो कोटवा अहिरौलिया का रहने वाला है। 


जबकि महिला पीपराकोठी पीपराडीह की रहने वाली किरण कुमारी है। दोनों की शादी की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। कुछ लोग इसे सही तो कुछ लोग इसे गलत बताते नजर। पूरे गांव में इसकी चर्चा जोरशोर से हो रही है।  







टैग्स